धनबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर इकाई का रविवार को पुनर्गठन किया गया। इस दौरान नवीन महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें डॉ. मनोज सिंह को धनबाद महानगर अध्यक्ष और विशाल कुमार कश्यप को महानगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नई कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई।
नवीन महानगर कार्यकारिणी की घोषणा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धनबाद महानगर इकाई की घोषित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी इस प्रकार हैं।
• महानगर अध्यक्ष – डॉ. मनोज सिंह
• महानगर मंत्री – विशाल कुमार कश्यप
• महानगर उपाध्यक्ष – मनोज बख्शी
• महानगर उपाध्यक्ष – डॉ. सत्यनारायण पांडे
• महानगर उपाध्यक्ष – संजय सिंह
• महानगर उपाध्यक्ष – डॉ. गायत्री गुप्ता
• महानगर उपाध्यक्ष – धीरज कुमार
• महानगर सह मंत्री – जयेश राठौर
• महानगर सह मंत्री – श्यामली आनंद
• महानगर सह मंत्री – रोहित कुमार
• महानगर सह मंत्री – अंकुश कुमार
• महानगर सह मंत्री – अंशु कुमारी
• महानगर एसएफडी प्रमुख – करीना कुमारी
• महानगर एसएफडी सह प्रमुख – हर्ष बरनवाल
• महानगर एसएफडी सह प्रमुख – समीर आदित्य
• महानगर एसएफएस प्रमुख – दिव्य श्रेष्ठ
• महानगर एसएफएस सह प्रमुख – हरेन्द्र कुमार
• महानगर कोषाध्यक्ष – देव धनंजय पांडे
• महानगर सह कोषाध्यक्ष – आकाश विश्वकर्मा
• महानगर सोशल मीडिया प्रमुख – रौनक साव
• महानगर सोशल मीडिया सह प्रमुख – अमर कुमार
• महानगर खेलकूद संयोजक – प्रेम कुमार महतो
• महानगर खेलकूद सह संयोजक – अमर कुमार
• महानगर एनएसएस प्रमुख – निशांत कुमार झा
• महानगर एनएसएस सह प्रमुख – सागर कुमार
• महानगर कलामंच प्रमुख – मुस्कान सोरेन
• महानगर कलामंच सह प्रमुख – अनु कुमारी
• महानगर कार्यालय मंत्री – अमित तिवारी
• महानगर कार्यकारिणी सदस्य – विशाल हाजरा
• महानगर कार्यकारिणी सदस्य – करण कुमार
• महानगर कार्यकारिणी सदस्य – सिद्धार्थ कुमार
छात्रहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को धनबाद के प्रत्येक शैक्षणिक परिसर तक मजबूत बनाएगी।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर छात्रहित और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
वहीं, महानगर मंत्री विशाल कुमार कश्यप ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और नए विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व विभाग संयोजक सुधांश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की ठाकुर, प्रियंका कुमारी, संगीता कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

