यूक्रेन में फंसे लोगों की हर संभव सहायता के लिए जिला प्रशासन तत्पर, परिजनों से की अपील, जारी किए ये नंबर्स

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : रूस-यूक्रेन के बीच जंग गुरुवार से ही छिड़ चुकी है। युद्ध अब भी जारी है, कई भारतीय नागरिक अब भी वहां फंसे हुए है। उनके परिजन चिंतित है। ऐसे में जिला प्रशासन ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद की पहल कर रही है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यदि किसी व्यक्ति के परिजन यूक्रेन में फंसे हुए हों तो इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है। संबंधित व्यक्ति से जुड़ी सूचना उनके परिजन जिला नियंत्रण कक्ष(8987510050, 06572440111, 06572221717) में उपलब्ध कराने की कृपा करें। जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

यह जानकारी उपलब्ध करायें

  1. फंसे हुए व्यक्ति का नाम-
  2. पिता-पति का नाम-
  3. स्थानीय पता-
  4. स्थानीय अभिभावक का मोबाइल नंबर-
  5. यूक्रेन में जहां फंसे हैं उस स्थान का नाम-
  6. यूक्रेन का मोबाइल नंबर-

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *