CISF की बड़ी कार्रवाई: 850 किलो कोयले के साथ 2 बाइक जब्त

Reena Sharma
1 Min Read

आगाडीह-बिसपतिया में CISF की दबिश

बाघमारा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की रेड टीम ने अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एरिया 3 के आगाडीह बस्ती और बिसपतिया मैदान भट्टमुड़ना क्षेत्र में छापेमारी की। 12 सितंबर 2026 को सुबह 06:30 बजे से 10:30 बजे के बीच चले विशेष अभियान में अवैध कोयले के खिलाफ दबिश दी गई।

गुप्त सूचना पर अचानक छापेमारी

CISF की रेड टीम को अवैध कोयला डंप किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने संबंधित क्षेत्रों में अचानक छापेमारी की और मौके पर कार्रवाई शुरू की।

850 किलो कोयला और दो बाइक जब्त

छापेमारी के दौरान मौके से अवैध रूप से डंप किया गया लगभग 850 किलोग्राम कोयला और परिवहन में इस्तेमाल होने वाली दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। पूरी कार्रवाई MMDR एक्ट के तहत की गई।

Advertisement

टीम पहुंची तो तस्कर फरार

CISF टीम के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए CISF के अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Share This Article