महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में हर-हर महादेव की जयघोष, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर के तमाम शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की जयघोष हो रही है।

हर तरफ बम भोले शंकर के उद्धघोष से महाशिवरात्रि के इस पावन मौके पर माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है।

मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।
दूध, बेलपत्र, धतूरे के पत्ते और हाथों में जल लेकर श्रद्धालु काशीडीह शिव मंदिर, साकची मनोकामना मंदिर, साकची शीतला मंदिर, गोविंदपुर गदडा न्यू शिव मंदिर समेत शहर के तमाम शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त कतार मेंं खड़े रहे।

Advertisement

कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए पहले से विशेष इंतजाम किए गए है, ताकि पूजा अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए। मंदिरों के बाहर धतूरा, बेलपत्र के लिए भी स्टॉल लगाए गए हैै। मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं में पुरुष, महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

महाशिवरात्रि को लेकर शहर के शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मनमोहन विद्युत सज्जा की गई है। भगवान शिव का अद्भुत श्रृंगार किया गया है। कई मंदिरों में भोग वितरण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसके लिए तैयारियां चल रही है। वहीं शाम के समय भजन कीर्तन के बाद भगवान शिव की बारात निकालने की भी तैयारी में लोग जुटे हुए है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *