राज्य सरकार के ट्रांसपोर्ट नगर के गति में लग सकता है रोक, 2 मार्च से मजदूर यूनियन जाएंगे हड़ताल पर
मिरर मीडिया : हेमंत सोरेन सरकार द्वारा रांची के सुकुरहुट्टू में बनाए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर का विरोध करते हुए मजदूर यूनियन ने 2 मार्च से हड़ताल की घोषणा कर दी है। रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के बैनर तले यह निर्णय लिया गया।
जिसमें मजदूर एवं उनके परिवार की व्यवस्था उनके बच्चों के लिए पाठशाला पानी बिजली सड़क आदि की मूलभूत सुविधा, स्वास्थ्य एवं प्राथमिक उपचार केंद्र, लघुभार वाहन एवं अन्तरजिय वाहनों का पड़ाव ठेला गाड़ी टेंपो एवं व्यापारी वर्ग के लिए बस पड़ाव की व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों के साथ हड़ताल की घोषणा की गई है।
प्रगतिशील मजदूर यूनियन अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए यह कहा कि इस हड़ताल से आम जनों को परेशानी होगी ही साथ ही सरकार को भी राजस्व का नुकसान होगा और इसकी तमाम जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस हड़ताल को कई संगठनों ने अपना नैतिक समर्थन दिया है।

