जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के दो छात्रों अफरीदी खान और अयान खान पर बाइक सवार हमलावरों ने कोहिनूर टावर के पास हमला कर लहूलुहान कर दिया। अफरीदी और अयान के दोस्तों ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को जानकारी दी। आजादनगर थाने में भी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पुराने किसी विवाद को लेकर पहले भी उनके बीच मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का आरोप इदगाह मैदान के पास रहनेवाला जीशान और उसके साथियों पर है। मिली जानकारी के मुताबिक करीम सिटी कॉलेज मानगो कैंपस की कक्षा 11 के छात्र अफरीदी खान और अयान खान स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कोहिनूर टावर के पास जीशान अपने कुछ साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दिया। इस मारपीट में दोनों छात्र अफरीदी खान और अयान खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी हमलावर फरार है।