होली में अवकाश का संशय समाप्त : झारखंड में 18 के साथ 19 मार्च को भी छुट्टी की घोषणा : अधिसूचना जारी

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : वर्ष 2022 में होली के अवकाश को लेकर सरकारी कर्मचारियों के मन में संशय बना हुआ था जिसे झारखंड सरकार, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से अब दूर कर दिया गया है। आपको बता दें कि पहले 18 मार्च दिन शुक्रवार को एन• आई • एक्ट के तहत घोषित किया गया है। इसी के साथ झारखंड में अब 19 मार्च को भी होली का अवकाश घोषित कर दिया गया है इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने एक पत्र जारी करते हुए अब उन्नीस मार्च को भी होली का अवकाश घोषित किया है।

पत्र के माध्यम से सरकार के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश साह ने जिक्र किया है कि पहले 18 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया गया था लेकिन विभिन्न माध्यमों से सूचना मिलने के पश्चात 19 मार्च को भी होली का अवकाश घोषित किया जाता है। लिहाज़ा नए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सरकारी दफ्तरें अब सीधे सोमवार को खुलेगी।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *