भाजमो कार्यालय में होली मिलन समारोह, विधायक सरयू राय के संंग कार्यकर्ताओं ने जमकर खेला होली

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : यूं तो जमशेदपुर में होली कल मनाई जाएगी। लेकिन होली की मस्‍ती में लोग आज से ही डूब गए है। नेता से लेकर आम लोग तक में होली का उत्‍साह खूब देखने को मिल रहा है। रंगों के साथ खुशियों के बौछार की सीमा नहीं। भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने आज विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। बारीडीह मेन रोड जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा कार्यालय में दिन के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रंगों का यह उत्‍सव मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता, समर्थक सहित कई लोग पहुंचे। उडते अबीर गुलाल के संंग होली की शुभकामनाएं दी गई।

होली के गीत, संगीत में लोग विधायक के साथ झूमने को विवश हो गए। विधायक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्योहार जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। इसकी विशेषता है कि भेदभाव के बिना लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। आपस में खुशियां बांटते हैं। सभी के साथ मिलजुल कर शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाएं। इससे पहले विधायक जाॅगर्स पार्क पहुंचे और मॉर्निंग वॉक कर रहें लोगों के संग होली मनाया और गले मिलकर होली की बधाई दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *