महंगी हुई हवाई सफर : दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद-दिल्ली और चेन्नई-दिल्ली जैसे रुट पर बढ़ा किराया

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : रूस युक्रेन युद्ध का असर अब ईंधन पर भी पड़ने लगा है। जिसका असर विमान ईंधन की बढ़ती हुई कीमतों में दिखाई देने लगा है। वहीं तेल की मार के असर को कम करने के लिए विमानन कंपनियों ने यात्री किराये में इजाफा कर दिया है। विमानन कंपनियों के इस कदम से कुछ रूट्स पर तो हवाई किराया करीब दोगुना हो गया है।

दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद-दिल्ली और चेन्नई-दिल्ली जैसे व्यस्त मार्गों पर औसत किराया एक साल पहले की तुलना में 50 से 60 अधिक हो गया है। ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल Ixigo के आंकड़ों के मुताबिक से यह किराया एक साल पहले के किराए की तुलना में लगभग 60% अधिक है।

Advertisement

इसी अवधि के लिए हैदराबाद-दिल्ली, चेन्नई-दिल्ली और मुंबई-बेंगलुरू मार्गों पर किराया एक साल पहले के किराए की तुलना में क्रमशः 60%, 64% और 44% अधिक है। जबकि कोलकाता-दिल्ली का किराया 43 फीसदी और दिल्ली-बेंगलुरू का किराया 36 फीसदी बढ़ा है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *