मिरर मीडिया : दुनिया के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जर्मनी में 2,96,498 नए कोविड-19 मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 1,98,93,028 हो गई है। यूरोपीय देशों में अब तक 1.28 लाख से अधिक लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। गुरुवार के बाद से 288 मौत दर्ज की गई हैं।
चीन में कोरोना के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है। यहां गुरुवार को 1,366 नए मामले मिले, जबकि एक दिन पहले 2,054 मामले सामने आए थे। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यहां बिना लक्षण वाले मामले बढ़ रहे हैं। इटली में कोरोना वायरस के 81,811 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले 76,260 केस दर्ज किए गए थे।
वहीं ब्रिटेन में एक बार फिर कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच यहां इजरायल की तरह कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को वैक्सीन की चौथी डोज दी जा रही है। अमेरिका में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यहां भी यूरोप की तरह ही मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।