चीन के गुआंगशी झुआंग प्रांत स्थित लियूझोउ शहर में सोमवार तड़के 5.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आने से हड़कंप मच गया। भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ इमारतें ढहने की भी खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से महज 8 किलोमीटर नीचे था, जिसकी वजह से झटके काफी तेज महसूस किए गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। कई जगहों पर राहत कार्य लगातार जारी है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

