मिरर मीडिया : धनबाद स्थित SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ श्यावर शरण एवं उनकी पत्नी डॉ रेणुका शर्मा बीसीसीएल की सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की बिहार के गया जिले में 31 मार्च की दोपहर को शेरघाटी थाना अंतर्गत उनकी कार ट्रक से टकरा जाने से दुर्घटना में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी कर अनुसार दोनों डॉक्टर बिहार के छपरा से धनबाद आ रहे थे। गौरतलब है कि श्यामवर शरण एसएनएमएमसीएच धनबाद के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख थे एवं उनकी पत्नी भूली क्षेत्रीय अस्पताल प्रमुख के पद पर तैनात थीं।

