मिरर मीडिया : कल यानी 2 अप्रैल को झारखंड के अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप रहेगी। दरअसल राजस्थान के लालसोट में डॉक्टर अर्चना शर्मा की खुदकुशी के मामले को लेकर देशभर के चिकित्सकों में आक्रोश है और सभी जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं झारखंड आईएमए और झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन (JSHSA) ने दो अप्रैल को कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। हालांकि इस दौरान केवल इमरजेंसी की सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे कि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
गौरतलब है कि राजस्थान के दौसा जिले में सोमवार को प्रसव के दौरान एक मरीज की मौत को लेकर उत्पन्न हो रहीं परेशानियों के कारण अर्चना को सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया। सूत्रों कि माने तो डॉ अर्चना शर्मा और उनके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से राजस्थान में पुलिस, प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। इसी के मद्देनज़र शुक्रवार को आईएमए और झासा ने संयुक्त रूप से कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।

