टाटा पिगमेंट्स यूनियन के नये पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर । टाटा पिगमेंट्स यूनियन के नये पदाधिकारियों को बुधवार को प्रमाण पत्र दिया गया. 6 अप्रैल को पदाधिकारियों का चुनाव भी कराया गया. चुनाव पदाधिकारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस दौरान नये पदाधिकारी का चुनाव किया गया, जिसमें अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के दो पद पर जी सत्यनारायण राव, कुलबीर सिंह, महासचिव के पद पर राकेश कुमार यादव, सह सचिव के पद पर अनिल प्रसाद और कमलेश कुमार शर्मा जबकि भुवनेश्वर राम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुनाव टाटा पिगमेंट प्रांगण के इंद्रधनुष भवन में आयोजित किया गया था जबकि सर्टिफिकेट टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में वितरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *