गर्मी और लू की चपेट में अब स्कूली बच्चे, चौथी की छात्रा हुई बेहोश

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। गर्मी और लू की चपेट में अब स्कूली बच्चे भी आने लगे हैं। स्कूलों का समय सारणी सामान्य दिनों की तरह ही 1:30 बजे तक जारी है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा कई बार पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन से समय सारणी बदलाव को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है। वही शहर सहित अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में अब गर्मी अपना कहर बच्चों पर बरपाने लगी है। गुरुवार को ऐसा एक मामला सामने आया। जहां मीरु मुर्मू, कक्षा 4 प्राथमिक विद्यालय छोलागोड़ा, जमशेदपुर -2 की छात्रा प्रचंड गर्मी में कक्षा संचालन अवधि में ही बेहोश हो गई। शिक्षिकाओं के प्रयास से कुछ देर बाद होश आया। तब उसे घर भेजा गया। जिसके बाद झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण विभाग से विद्यालय के समय सारणी में बदलाव की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *