जमशेदपुर : आदित्यपुर में पंप की चोरी करते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। युवक ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम राहुल कुमार सिन्हा बताया है। युवक बर्मामाइंस निवासी है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उसने पूर्व में भी ऐसे कई मामलों को अंजाम दिया है। आरोपी आदित्यपुर इलाके से इस तरह के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी क्वार्टर नंबर 83 निवासी अरुण कुमार ने अपने मकान की छत पर समरसेबुल पंप रखा हुआ था। जिसे चोरी करते हुए एक युवक को देखा। जब उनकी नजर चोर पर पड़ी तब उन्होंने बहुत ही मशक्कत से लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।