मिरर मीडिया : संभावित कोरोना की चौथी लहर के बीच कमोबेश आंकड़े चिंताजनक दर्ज किये जा रहें है। हालांकि देश में कुछ राज्यों में ही आंकड़े थोड़े बढ़े हैं। वहीं दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देख आईडीएसपी की ओर से जांच बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
इधर विभाग की ओर से जिला प्रशासन को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बॉर्डर एरिया में कोविड जांच अभियान चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। नोडल ऑफिसर डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त से स्वीकृति मिलने के बाद कोविड जांच बढ़ाई जाएगी। गौरतलब है कि जिले में कोविड जांच काफी कम हो रही है। पर्याप्त संसाधनों के बावजूद फिलहाल रोड 100-200 लोगों की जांच हो रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बॉर्डर पर जांच नहीं होने के कारण संक्रमण फैलने की भी आशंका जताई जा रही है।
94 की जांच में नहीं मिला कोई भी संक्रमित
बता दें कि जिले में बुधवार को 94 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जांच में एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 40 की आरटीपीसीआर व 44 की जांच रैपिड एंटीजन किट व दो की जांच टू नेट से की गई। फिलहाल जिले में एक्टिव केस की संख्या एक है।

