मिरर मीडिया : सजगता दिखाते हुए बैंकमोड़ स्थित एक दुकानदार ने ईमानदारी का मिशाल पेश किया है। दरअसल बैंक मोड़ स्थित BESTO SHOES दुकान में बुधवार को किसी ग्राहक का LAPTOP छूट गया था। जिसे चैंबर ग्रुप के माध्यम से उक्त ग्राहक का पता लगाया गया और उनका उपयुक्त दस्तावेज लेकर लैपटॉप उसके सुपुर्द कर दिया गया।
जबकि ग्राहक ने दुकानदार और चैंबर को लैपटॉप मिल जाने की खुशी में आभार व्यक्त किया। मौके पर दुकानदार रवि झांब चैंबर अध्यक्ष प्रभात सरोलिया महासचिव प्रमोद गोयल जितेंद्र सोनी उपस्थित रहें।

