दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनवाने को लेकर लगा शिविर, 77 मिले आवेदन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर बोड़ाम प्रखंड में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने को लेकर आज शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें आज 60 आवेदन यूडीआईडी पोर्टल में पंजीकृत किये गए तथा सभी 77 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किया गया। 24 अप्रैल को धालभूमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिला उपायुक्त द्वारा आगामी दिनों में शेष प्रखंडों में आयोजित होने वाले सभी कैम्प में ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिव्यांगजनों से शामिल होकर मेडिकल बोर्ड के समक्ष आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने की अपील करते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की गई है। शिविर में आने वाले दिव्यांगजन अपने साथ दो पासपोर्ट साईज कलर फोटोग्राफ, आधार कार्ड, राशन कार्ड की 2-2 छाया प्रति लेकर आने का अनुरोध किया गया है।

आगामी 24-30 अप्रैल तक प्रखंडवार आयोजित किये जाने वाले कैम्प की सूची

  1. 24.04. 2022- धालभूमगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र
  2. 25.04. 2022- चाकुलिया स्वास्थ्य केन्द्र
  3. 26.04. 2022- बहरागोड़ा स्वास्थ्य केन्द्र
  4. 27.04. 2022- गुड़ाबांदा स्वास्थ्य केन्द्र
  5. 28.04. 2022- मुसाबनी स्वास्थ्य केन्द्र
  6. 29.04. 2022- डुमरिया स्वास्थ्य केन्द्र
  7. 30.04. 2022- जेएनएसी/मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद में अवस्थित स्वास्थ्य केन्द्र

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *