जमशेदपुर। शहर के युवा लेखक अंशुमन भगत को ‘मन ओ मौसुमी’ द्वारा वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार दिया गया है। सैकड़ों नामांकनों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ लेखक का दर्जा दिया गया। अंशुमन को उनकी पुस्तक तथा लेखन शैली में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ लेखक के रूप में चुना गया है। उनकी पुस्तक ‘एक सफर में’ के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है, किताब ‘एक सफर में’ बॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की कहानियों और कलाकारों के संघर्ष से जुड़ी कहानियों पर आधारित है। जिसे छत्तीसगढ़ के ऑथर्स ट्री पब्लिशिंग हाउस द्वारा वर्ष 2021 के दिसंबर 18 में प्रकाशित किया गया था। अंशुमन भगत एक भारतीय युवा लेखक हैं, जो जमशेदपुर शहर के रहने वाले हैं और कई सम्मानों के प्राप्तकर्ता हैं। मन ओ मौसुमी अंशुमन भगत जैसे प्रतिभाशाली लेखकों को उनकी रचनात्मकता, अनुसंधान और संगठन की निपुणता का पता लगाने और अपने विचारों को लिखने के कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ‘मन ओ मौसुमी’ तरह-तरह के लेखन प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित करती रहती है।

