अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी, 160 लीटर महुआ शराब जब्‍त

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मंगलवार को आबकारी की टीम ने शहर में अवैध शराब के बिक्री स्थलों पर छापेमारी की। पुलिस को कार्रवाई के दौरान 160 लीटर शराब बरामद हुई, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।

सहायक आयुक्त उत्पाद, ए के मिश्रा के निर्देश पर सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर व चंडीनगर तथा कदमा थाना अन्तर्गत भाटिया बस्ती व रामजनमनगर में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी किया गया। अवैध उत्पाद प्रदर्श को जब्‍त किया गया। महुआ शराब 160 लीटर जब्‍त किया गया है।

सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि महुआ शराब कारोबारी के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है, पूर्व में भी इन स्थानों पर छापेमारी की गई है तथा आगे भी छापामारी जारी रहेगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *