त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : नामांकन पत्रों की खरीद में तीसरे दिन भी प्रत्याशियों में दिखा उत्साह

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2022 के नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को पोटका प्रखंड में मुखिया पद के लिए 12 प्रत्याशी तथा वार्ड सदस्य के लिए 17 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। इसमें मुखिया के लिए जुड़ी पंचायत से सावित्री सरदार, कालिकापुर से होपना माहली, हेंसड़ा से सुबोध कुमार सरदार, मानपुर से मंजु मुंडा, गंगाडीह से सुशेन सरदार व श्रीनाथ सरदार, धिरौल से सोनामुनी हांसदा, भाटीन से पालू सोरेन, कुलडीहा से ललीता मुर्मू, हाड़तोपा से मालती हांसदा, सानग्राम से ठाकुर दास हांसदा तथा माटकु से रूकमणि सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ इम्तियाज अहमद के पास नामांकन जमा किए। वार्ड सदस्य के लिए जुड़ी पंचायत से एक नामांकन जमा किया गया। 17 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ निखिल गौरव अमान कच्छप को नामांकन पत्र जमा किया। मुखिया पद के नामांकन के लिए आठ टेबल और वार्ड सदस्यों के नामांकन के लिए सात टेबल लगाएं गए हैं।

प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए नामांकन पत्रों की खरीद करने में तीसरे दिन बुधवार को भी प्रत्याशियों में उत्साह दिखा। दूसरे दिन 401 वार्ड सदस्य के लिए 92 व 34 पंचायतों के मुखिया प्रत्याशी के लिए कुल 34 प्रत्याशियों ने प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचकर नामांकन फार्म खरीदा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *