जमशेदपुर :जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के द्वारा नक्शा विचलन करने वाले भवनो पर आज करवाई करते हुए कुल 6 भवनों का पानी काटने के लिए टाटा स्टील को प्रदान किए गए सूची के अनुरूप सोनारी थाना क्षेत्रांतर्गत
होल्डिंग संख्या 330 न्यू वेस्ट लेआउट सोनारी G+4 में पानी का कनेक्शन काटा गया।

होल्डिंग संख्या 325 G+3, होल्डिंग संख्या 353 सोनारी G+4, होल्डिंग संख्या E/140 A ब्लॉक सोनारी G+4, होल्डिंग संख्या E/218 A ब्लॉक, होल्डिंग संख्या E/217 सोनारी G+4 वेस्ट लेआउट सोनारी में पानी का कनेक्शन काटा गया। उक्त भवनों में नक्शा विचलन कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। उक्त अभियान में जमशेदपुर अक्षेस व जुस्को के संयुक्त अभियान दल शामिल थे।