पशुओं में होने वाली ब्रुसोलोसिस बीमारी के रोकथाम हेतु प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : शनिवार को न्यू टाउन हॉल में पशुओं में होने वाली ब्रुसोलोसिस बीमारी के रोकथाम हेतु जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में  प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसका उद्घाटन निदेशक, पशुपालन विभाग, झारखण्ड, राँची सह मुख्य अतिथि शशि प्रकाश झा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने गौ मूत्र, गोबर तथा गुड़ को मिलाकर तैयार की गई कीटनाशक दवा के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि इसका प्रयोग किसान खेती के लिए कर सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी पंचायत के मुखिया तथा अन्य सदस्यों को पशुपालकों एवं कृषकों को मिलकर एक साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे कि कृषकों तथा पशुपालकों के व्यय के लागत को घटाया जा सके तथा आमदनी को बढ़ाया जा सके।

सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के बारे में जानकारी दी। भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राज कुमार सिंह ने ब्रुसेलोसिस बीमारी के बारे में बताया तथा उसके रोकथाम हेतु जानकारी दी। कार्यशाला में नवनिर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जन प्रतिनिधि, डॉ कृष्ण कुमार तिवारी, डॉ आलोक कुमार सिन्हा, डॉ सिद्दिकी एल मनौवर, डॉ भीम प्रसाद एवं जिला के सभी पशु चिकित्सक, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता एवं टीकाकर्मी उपस्थित थे।

समारोह के अन्त में अवर प्रमण्डल पशुपालन पदाधिकारी डॉ असीम कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। निदेशक, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा झरिया धनबाद गोशाला, बास्ताकोला एवं धनबाद मेधा डेयरी का निरीक्षण भी किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *