ऑपरेशन नारकोस की टीम को फ‍िर बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में गांजा के साथ दो ग‍िरफ्तार, 1 लाख 60 हजार बताई जा रही कीमत

Anupam Kumar
1 Min Read

चाईबासा। चक्रधरपुर रेल मंडल की ऑपरेशन नारकोस की टीम को फि‍र बड़ी सफलता म‍िली है। विशेष अभियान के क्रम में टीम ने दो लोगों को भारी मात्रा में गांजा के साथ ग‍िरफ्तार ग‍िरफ्तार क‍िया है। यह ग‍िरफ्तारी झारसुगुड़ा स्‍टेशन से की गई।
बताया गया है क‍ि दो व्यक्ति सफेद रंग का प्लास्टिक का बैग लेकर जा रहा था।झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन में प्रवेश के बाद संदेह होने पर उनके बैगों की जांच की गई।इस दौरान गांजा होने का खुलासा हुआ. इसके बाद आबकारी विभाग को सूच‍ित क‍िया गया। व‍िभाग की टीम ने पहुंचकर जांंच की तो गांजा होने की पुष्‍ट‍ि के बाद गांजा बरामद करने के साथ ही गुड्डू कुमार एवं कुंदन कुमार को गि‍रफ्तार कर ल‍िया गया।दोनों ब‍िहार के रोहताास के रहनेवाले हैं। दोनों के पास से 32 किलोग्राम गांजा जब्‍त कि‍या गया है। इसकी कीमत 1,60,000 रुपये आंकी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *