महिला समितियों को बैंक आफ इंडिया मनिफीट से 2 लाख का ऋण मंजूर

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास व आवास विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश व जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार व अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार के संयुक्त मार्गदर्शन में दीनदयाल अन्तयोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सीएमएमयु सेल द्वारा सभी बैंको से समन्वय स्थापित कर स्वयं सहायता समूह का क्रेडिट लींकेज कराया जा रहा है। इसी क्रम मे बैंक आफ इंडिया, मनिफीट द्वारा टेल्को थाना क्षेत्र के भूमिका महिला समिति व कौशल्या महिला समिति को एक-एक लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार द्वारा बताया गया कि पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर महिला समितियों को लोन उपलब्ध कराया जाता है। एक भी लोन का एनपीए नहीं होना महिला समितियों के संघर्ष को प्रदर्शित करता है। इस लोन वितरण कार्य में बैंक ऑफ इंडिया, मनिफीट के शाखा प्रबंधक हेमन्त कुमार हांसदा, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर मिशन प्रबंधक सलिल तिर्की, सामुदायिक संगठनकर्ता गीता कुमारी, सामुदायिक संसाधन सेविका। पूजा कौर अंजु देवी लाभुक समितियों के साथ उपस्थित हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *