मिरर मीडिया : आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखी। पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा और पत्थरबाजी को देखते हुए रांची के मुख्य इकरा मस्जिद के समीप जवानों ने मोर्चा संभाला जबकि पूरे मेन रोड में लगभग 3000 की संख्या में जवान तैनात थे।

इस दौरान बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। इसके बाद नमाजी शांतिपूर्वक लौट गये। मस्जिदों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मस्जिद और उससे जुड़े इलाकों में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती से निपटा के लिए पुलिस तैयार दिखी करीब एक दर्जन ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी।