डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया गया नमन, उनके सपनों का भारत निर्माण का लिया संकल्‍प

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा कार्यालय में बुधवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सांसद विद्युत वरण महतो, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, बबुआ सिंह, जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, देवेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी आदि ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सांसद महतो ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक हो चुका है। डॉक्टर मुखर्जी ने अंत्योदय का सपना देखा था। आज वह भी साकार हो रहा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने में तन मन से जुटा हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *