जमशेदपुर : बैन सिंगल यूज प्लास्टिक की चीजों को लेकर बुधवार को भी छापामारी अभियान चलाया गया। आज प्लास्टिक प्रतिबंध जागरूकता छापामारी अभियान में उड़नदस्ता दल का नेतृत्व करते हुए गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत बाजार व सड़क किनारे में थर्माकोल प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने सामग्री बिना बुना हुआ प्लास्टिक के बैग जो मानकों के अनुरूप नहीं थे जब्त किया गया।

वहीं सही जानकारी दुकानदारों के बीच प्रदान की गई जिसमें किस प्रकार के प्लास्टिक प्रतिबंध किया गया है और क्या सरकार के नियमों के अनुरूप अभी चलाई जा सकती है। इसके साथ ही पर्यावरण को एकल उपयोगी प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

वहीं रास्ते का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल 17 दुकानदारों से 8100 जुर्माना वसूला गया समान जब्त भी किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग बीना बुना हुआ कैरी बैग (नॉन वूवन), थर्माकोल की सीट, प्लास्टिक से बने प्लेट और कटोरी इत्यादि कुल 5 बोरा जब्त किया गया।