अवैध शराब पर कार्रवाई : उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, 2 अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त, 1 गिरफ्तार, 5 फरार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर एमजीएम थाना अन्तर्गत बासाकोचा, छोटा बांकी व आमबेड़ा गांव में छापामारी कर 2 अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया।

छापामारी के क्रम में 1 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और आगे कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। 2 अवैध चुलाई कर्ता के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। मौके से जावा महुआ 4000 किग्रा, महुआ शराब 90 लीटर जब्‍त किया गया हैै।

इधर 18 जुलाई की शाम में NH स्थित होटल-ढाबों व अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापेमारी के क्रम में सुंदरनगर थाना अंतर्गत सुंदरनगर चौक, परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह लाइन टोला, बागबेड़ा थाना अंतर्गत गड़ाबासा व प्रधानटोला, उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नं-5, एमजीएम थाना अंतर्गत NH स्थित गिरी होटल, जय मां काली ढाबा, प्रधान होटल, पंजाब केसरी मोटेल व गंगा होटल में तलाशी सह छापामारी की गयी। छापामारी में अवैध शराब जब्त किया गया तथा 3 अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया। मौके से 140 लीटर करीब महुआ शराब जब्‍त किया गया हैै।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *