टेल्‍को दंपत्ति हत्याकांड : बेटी ही निकली मां-बाप की कातिल, प्रेमी संग मिलकर उतारा था मौत के घाट, बिरसानगर से गिरफ्तार

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में दंपत्ति की हत्या मामले में पुलिस ने बेटी खुशबू को बिरसानगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिरसानगर के ओम नगर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में खुशबू के कथित प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनो से पूछताछ कर रही है। बता दे कि 7 अगस्त की रात भुपेंद्र और उसकी पत्नी की हत्या की गई। सोमवार सुबह दोनों का श‌‌‌‌व मनीफीट मंडल बस्ती के घर के एक कमरे में मिला। उनकी बेटी भी लापता थी। भुपेंद्र प्रसाद और पत्नी सविता देवी की हत्या के लिए हथौड़ा का इस्तेमाल किया गया था। हत्यारे ने दोनों के सिर पर हथौड़ा से कई वार किया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को जांच में घर से एक हथौड़ा मिला था। जो बिल्कुल नया था। इससे आशंका जताई जा रही थी कि हत्यारे ने पूरी प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस को छानबीन में उनकी बेटी खुशबू द्वारा लिखा गया एक नोट भी मिला जिसमे उसने हत्या की बात कबूल की थी और कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने खुशबू की तलाश में छापेमारी शुरू की और उसे बिरसानगर से गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी की उम्र लगभग 25 साल है। वह लगातार खुशबू के घर आना जाना करता था। घटना की रात भी वह वहीं था। अचानक से भूपेंद्र प्रसाद ने दोनो को देख लिया जिसके बाद कथित प्रेमी ने हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसी बीच सविता ने भागने का प्रयास किया पर उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने जो नोट बरामद किया था वह भी कथित प्रेमी ने ही लिखा था। फिलहाल पुलिस दोनो से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *