मिरर मीडिया : JNU एक बार फ़िर विवादों में है। दरअसल जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में फेलोशिप रिलीज न करने के कारण बवाल हुआ।जिसमें ABVP ने फाइनेंस अधिकारी का घेराव किया है। इसके बाद गार्ड्स के साथ मारपीट और धक्का मुक्की हुई। इस घेराव के चलते छात्रों ने यह भी चेतावनी दी थी कि वह तब तक बाहर नहीं निकलेंगे जब तक इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।
छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई धक्कामुक्की, हाथापाई और मारपीट में कई छात्रों को चोट भी लगी है। इस मारपीट में एक दिव्यांग छात्र भी चोटिल हुआ है। इसके साथ ही कई सिक्योरिटी गार्ड को भी चोटें आई है।
गौरतलब है कि जेएनयू प्रशासन के नकारात्मक रवैये के खिलाफ स्टूडेंट्स बीते 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। बीती 18 अगस्त को भी छात्रों ने रेक्टर एके दुबे का घेराव किया था और उनकी गाड़ी के सामने खड़े होकर नारेबाजी की थी।

