मिरर मीडिया : धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव में तीसरी बार हैट्रिक मारते हुए विनोद सिंह ने 12 वोटो से जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि सरायढेला शाखा में 2022-2025 का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक विश्वकर्मा, परमानन्द गोस्वामी एवं विनोद सिंह ने नामांकन किया।

वहीं अशोक विश्वकर्मा (पूनम डेकोरेटर) को 9 वोट, परमानन्द गोस्वामी (नेहा डेकोरेटर) को 19 वोट एवं विनोद सिंह (वैशाली डेकोरेटर) को 31 वोट मिले। इस तरह विनोद सिंह जी 12 वोट से विजई घोषित हुए। इसके इतर प्राप्त जानकारी के अनुसार कोषाध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया विनय कुमार मंडल (अमित डेकोरेटर) एवं सुनील मंडल (माँ शक्ति डेकोरेटर) विनय कुमार मंडल जी को 26 वोट एवं एवं सुनील मंडल जी को 33 वोट मिले इस तरह सुनील मंडल जी 7 वोटों से विजई घोषित हुए।