बाइक सवार युवक 1 किलो 320 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास से जुगसलाई पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 1 किलो 320 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें कदमा भाटिया बस्ती का शिवम दीप और तुषार शर्मा शामिल है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में सिटी एसपी के विजय शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक गांजा सप्लाई करने जा रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जुगसलाई रेलवे निर्माणाधीन ब्रिज के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए। तलाशी के दौरान दोनो के पास से कुल एक किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में दोनो ने अपना नाम शिवम दीप और तुषार शर्मा बताया और बताया कि वे लोग सोनारी में श्रीराम के पास गांजा सप्लाई करने जा रहे थे। सिटी एसपी के अनुसार दोनों युवको से मिली जानकारी के आधार पर सोनारी तिलका मांझी दोमुहानी में छापेमारी कर श्रीराम विश्वकर्मा को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि श्रीराम विश्वकर्मा का पूर्व से आपराधिक इतिहास है। इधर आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *