नो पार्किंग में गाड़ी लगाने वालों की खैर नहीं, साकची स्ट्रेट माइल में चला अभियान, वाहन जब्त, यातायात बाधित किया तो होगी कार्रवाई

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब सख्त कदम उठाए जा रहे है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति साकची यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान चलाकर साकची स्थित स्ट्रेट माइल में नो पार्किंग में लगाए गए वाहनों को जब्त कर ऑनलाइन चालान किया गया।

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की नगर प्रबंधक रवि भारती व यातायात पुलिस इंस्पेक्टर साकची कमल नारायण सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

इस दौरान कई गाड़ियों का ऑनलाइन चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा व यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *