Homeराज्यउत्तर प्रदेशजरूरतमन्दों व असहाय लोगों की लगातार मदद कर रही है कटका क्लब...

जरूरतमन्दों व असहाय लोगों की लगातार मदद कर रही है कटका क्लब सामाजिक संस्था

मिरर मीडिया यूपी : उत्तर प्रदेश स्थित सुल्तानपुर जिले में कार्य कर रही कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा लगातार जरूरतमन्दों, असहाय लोगों की सेवा की जा रही है। समाजसेवा का यह बीड़ा संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा व सलाहकार राजकुमार मिश्रा के देखरेख में किया जा रहा है।

बता दें कि कटका क्लब समाजिक संस्था दिन वो या रात 24 घण्टे समाजसेवा में तत्पर होकर कार्य कर रही है। इस संस्था के द्वारा पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए पौधरोपण भी किया गया साथ ही निःशुल्क पेय जल, कपड़ा, बेड, छाते, गरीब बच्चों को निःशुल्क कोचिंग देने का कार्य कर रही है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular