बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत कि गई स्वच्छता अभियान की शुरुआत

mirrormedia
2 Min Read

स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत बिरसा मुंडा पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

मिरर मीडिया : स्वच्छ भारत मिशन के 8 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी शहरी निकाय में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2022 तक स्वच्छ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

महोत्सव के पहले दिन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त तथा अभियान के ब्रांड एंबेसडर व कप्तान संदीप सिंह की अगुवाई में आज बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छ अमृत महोत्सव को लेकर उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान 2 अक्टूबर 2022 तक चलाया जाएगा। अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी नागरिकों का योगदान अपेक्षित है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में भागीदार बनने और अपने घर, आस-पड़ोस एवं शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह केवल अभियान तक यह सीमित नहीं रहना चाहिए। लोगों को हमेशा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना है। खुले में कचरे को नहीं फेंकना है। स्वच्छता को अपनी जीवनशैली में शामिल करना है।

इस मौके पर माननीय विधायक धनबाद राज सिन्हा ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

वहीं नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छ अमृत महोत्सव के लिए उपायुक्त ब्रांड एंबेसडर और टीम के कप्तान है। बहुत लोगों ने अभियान में जुड़ने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और लगातार लोग इससे जुड़ रहे हैं। यह अभियान 2 अक्टूबर के बाद भी निरंतर जारी रहेगा।

इस मौके पर उपायुक्त संदीप सिंह, विधायक धनबाद राज सिन्हा, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, कंचन भदौलिया, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *