मिरर मीडिया : धनबाद में इनदिनों अपराधियों को न तो कानून का ख़ौफ़ है और न ही पुलिस का डर। यही वजह है कि इलाके से आएदिन ऐसी तस्वीरें सामने आती है जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ताजा मामला हथियार से फायरिंग का है अब हथियार वैध है या अवैध ये तो जांच का मामला है पर कुछ भी हो इसने पुलिस की व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।
आपको बता दें कि धनबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे गोलू रवानी नाम का एक शख्स रायफल से फायरिंग करता दिख रहा है। आरोपी एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग करता वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि मिरर मीडिया इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ये जांच का विषय है।
वीडियो में गोली चलाता शख्स गोली रवानी सिंह मेंशन का गुर्गा है और इसपर पहले से ही कई संगीन मुकदमे भी दर्ज है। गोलू रवानी केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गंसाडीह का रहने वाला है। इसपर पहले से ही रंगदारी, जानलेवा हमला और अपहरण जैसे कई संगीन आरोप गोलू पर दर्ज है। बताया जाता है कि गोलू सिंह मेंशन के लिए रंगदारी वसूली का काम करता है। फायरिंग का यह वीडियो सामने आने के बाद चर्चा है कि गोलू ने अपना ख़ौफ़ कायम करने के लिए इस वीडियो को बनवाया है। अब देखना है कि पुलिस इसपर क्या कार्रवाई करती है।