मेला घुमाने के बहाने 6 साल की मासूम से 50 साल के पडोसी ने किया दुष्कर्म : परिजन ने थाने में शिकायत की दर्ज

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना झारखंड के बोकारो स्थित हरला थाना क्षेत्र से सामने आई है जहाँ एक 50 साल के आदमी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय एक अधेड़ पडोसी ने मेला घुमाने के नाम पर बगल के एक मजदूर की छह वर्षीय बेटी को बिस्किट खाने के बहाने बुलाया फिर समोसा खिलाने और मेला दिखाने की बात कहकर अपनी कार में बिठा लिया।

हालांकि घटना 6 अक्टूबर की है। इस दौरान बच्ची को लगभग दो घंटे तक अपने साथ रखने के बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और घर के सामने लाकर उतार दिया। इस हैवानियत से बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी। उस रात उसे बुखार भी आ गया। इधर बच्ची की मां मंगलवार को महिला थाना पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पीड़ित बच्ची की मां और बुआ ने घटना की जानकारी देते ही इंसाफ की गुहार लगाई है।

परिजनों का कहना है कि बच्ची अब भी डरी हुई है। उसकी मानसिक व शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पहली कक्षा की छात्रा है। बच्ची आरोपी का नाम जानती है और उसके पहचानती भी है। महिला थाना अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *