आश्रय गृह के संचालकों को सख्त निर्देश

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा कार्यरत एजेंसी साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर व सेफ अप्रोच के प्रतिनिधि को आश्रय गृह के प्रचार प्रसार के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक चौराहा आदि जगहों पर पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं पंपलेट का वितरण कर आश्रय गृह का प्रचार प्रसार कर लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
पदाधिकारी ने कहा आश्रय गृह में रखने वाले सभी रजिस्टर को प्रतिदिन अपडेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आश्रय गृह में रहने वाले लोगों की उपस्थिति प्रतिदिन रजिस्टर में दर्ज कराना आवश्यक है। आश्रय गृह (कुमकुम बस्ती एवं दाई गुटू )के संचालन करने वाले दोनों संस्थाओं के कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आश्रय गृह की साफ सफाई में विशेष ध्यान दे।
मानगो नगर निगम क्षेत्र के चौक चौराहों व फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को रेस्क्यू कर आश्रय गृह ले जाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि फुटपाथ पर सोने वाले आश्रय विहीन लोगों को शेल्टर होम ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर आश्रय गृह पहुंचाया जाए। दाईगुटू आश्रय गृह में महिलाओं के लिए विभाग द्वारा आवंटित किया गया है व कुमरूम बस्ती आश्रय गृह पुरुषों के लिए।
नगर निगम क्षेत्र में चौक चौराहा में रहने वाले शहरी बेघर महिलाओं व पुरुषों को आश्रय गृह पहुंचाने का निर्देश दिया गया। आश्रय गृह में रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा किसी भी परिस्थिति में कोई भी पुरुष या महिला रात को सड़क के किनारे या फुटपाथ में सोया ना रहे। कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यरत दोनों एजेंसी को शेल्टर होम के संचालक को आश्रय गृह के लिए प्रचार प्रसार करने व पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया। बैठक में शेल्टर होम संस्था साईं ब्यूटी हेल्थ केयर के दो केयरटेकर अनुपस्थित रहने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने नाराजगी जताई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *