वीरान फ्लैट के बेसमेंट से संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Manju
By Manju
1 Min Read

 जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर छह के एक वीरान फ्लैट के बेसमेंट में गुरूवार की दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा पाया गया। युवक का शव मिलने की सूचना आसपास के इलाकों में मिलते ही सैकड़ों लोग जुट गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी बासुदेव तंतुबाई के रूप में की गई। परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि बासुदेव सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नही लौटा। बाद में उन्हें सूचना मिली की बासुदेव का शव फ्लैट के बेसमेंट में मिला है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस फ्लैट में शव बरामद किया गया है। वह बहुत दिनों से खाली पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *