केंद्रीय एजेंसीयों का अपमान कर रही है हेमंत सरकार मांगे माफ़ी : जाँच से घबरा रही है – BJP प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है। झारखंड के भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज पत्रकारों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक बयान का वीडियो दिखाया गया जिसमें गत दिनों आयकर विभाग की छापेमारी में प्रयुक्त वाहन में भाजपा का स्टिकर लगे होने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वक्तव्य में भाजपा को घेरने की कोशिश की है।

भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस बयान को काफ़ी गंभीरता से लिया है। प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा पर अनर्गल आरोप तो लगा ही रहे हैं, संवैधानिक संस्थाओं का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि एक ओर राज्य में आर्थिक और सामाजिक अपराध चरम पर हैं। केंद्रीय एजेंसीयां जाँच कर रही हैं, तो राज्य सरकार उसका सामना करने से घबरा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की वर्तमान दशा को लेकर प्रदेश भाजपा आगामी सात से तेरह नवंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों मे चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *