मार्बल व्यवसायी पर बाइकसवार अपराधियो ने किया हमला : दिनदहाड़े चलाई तीन गोलीयां

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : कोयलांचल धनबाद के कतरास क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देंखने को मिला। एक बार फिर अपराधियो के निशाने पर कतरास शहर में व्यवसायी दिख रहे हैं। ताजा मामला कतरास थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर सिनेमा रोड का है, जहाँ मार्बल व्यवसायी दिनेश भगत पर बाइकसवार अपराधियो ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया है। घटना उस वक्त की है जब दिनेश भगत अपने मार्बल की दुकान में बैठे थे।

घटना के सम्बंध में भुक्तभोगी ने बताया की दो बाइकसवार दुकान के सामने रुके और सीधा उनको निशाना बनाते हुए लगातार तीन गोलियां चलाई, जिसमे वो बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पर कतरास पुलिस मौके पर पहुँची।घटनास्थल से तीन खोखा बरामद भी किये गए है।फिलहाल घटना की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *