मिरर मीडिया : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय बलदेव रजवार की पुण्यतिथि पर टुंडी विधायक एवं जेएमएम नेता मथुरा प्रसाद महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर उपस्थित मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि स्वर्गीय बलदेव रजवार झारखंड मुक्ति मोर्चा की संस्थापना ही नहीं बल्कि विस्थापितों के लिए भी इन्होंने लड़ाई लड़ी। वहीं कोल इंडिया सीसीएल बीसीसीएल के साथ भी इन्होंने पुरजोर तरीके से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच जिनकी कमी आज खल रही हैं और निश्चित तौर पर इनका स्थान कोई नहीं भर सकता हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को बहुत ही सच्चे और ईमानदार तरीके से आगे बढ़ाने का कार्य किया है।