ई-संजीवनी रोज़ाना कर रहा रोगियों की सेवा, जानिए कैसे ले सकते है निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम डॉक्टर साहिर पाॅल की अध्यक्षता में उनके सभागार कक्ष में भारत सरकार की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा, ई-संजीवनी का प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। देश की सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी टेलीमेडिसिन सेवा झारखंड के सभी जिलों मे चल रही है, पूर्वी सिंहभूम में सीएचओ की मदद से ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा जिले भर में प्रतिदिन लगभग 500-700 रोगियों की सेवा कर रही है, जो राज्य भर में रोगियों के साथ-साथ डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा व्यापक रूप से अपनाने का संकेत देती है।

बता दें कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी दो मॉडल के माध्यम से संचालित है -1. eSanjeevani AB-HWC, हेल्थवर्कर टू डॉक्टर टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म है, जो हब और स्पोक मॉडल पर आधारित है और 2. eSanjeevaniOPD – (रोगी से डॉक्टर टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म) जो नागरिकों को उनके घरों की सीमा में ओपीडी सेवाएं प्रदान करता है।
यह ग्रामीण मरीजों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंचने में सक्षम बनाती है और हमें भी मदद करती है।
ओपीडी में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भीड़भाड़ को कम करने में मदद करता है। हमें कोविड या अन्य मरीजों से मरीजों को और मरीज से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं होने वाले संक्रमण को कम करने में मदद करता है। सीएचसी या डीएच स्तर पर ओपीडी का बोझ करने में मदद करता है। ग्रामीण मरीजों यात्रा लागत को कम या समाप्त करता है। ग्रामीण मरीजों द्वारा वहन किए जाने वाले इलाज के खर्चों को कम करता है। इससे ग्रामीण मरीजों को चिकित्सा सेवाओं तक पहुंचने के लिए यात्रा में लगने वाले समय की बचत होती है। सिविल सर्जन ने उपस्थित सभी डॉक्टर को सही समय सेवा देने को कहें। ताकि सुचारू रूप से कार्य किया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित जिला नोडल पदाधिकारी संजीवनी डॉक्टर दीपक कुमार गिरी कार्यक्रम प्रबंधक विनय कुमार, इंटेलहेल्थ ई-संजीवनी झारखंड टीम से स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव कुमार, रीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक तिग्गा और शिवशंकर कुमार, एनसीडी सेल के कुंदन कुमार उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *