मिरर मीडिया धनबाद : हीरापुर लिंडसे क्लब और पुस्तकालय परिसर में 16 से 18 दिसंबर तक तीन दिवसीय “पौष पार्बोन उत्सव” का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप सिंह एवं पत्नी शिवानी सिंह, क्लब के अध्यक्ष डॉ अमलेन्दू सिन्हा, सचिव डॉक्टर दीपक सेन द्वारा दीप जलाकर किया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष अमलेन्दू सिन्हा एवं कार्यक्रम के समापन में धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉक्टर दीपक सेन, मंच संचालन सुवर्णा बनर्जी द्वारा दिया गया। छोटन सर के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
बता दें कि “पौष पार्बोन उत्सव” बंगाली समुदाय का विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ, हस्तकला और कपड़ों का शीतकालीन एक मेला है। कार्यक्रम को संपन्न करने मे कोषाध्यक्ष मनोज मजूमदार, संयोजक सलील विश्वास, मनी दा, खेल सचिव गौतम गोस्वामी, सांस्कृतिक सचिव प्रदीप लायक, अरुण बनर्जी ,संजय सेनगुप्ता, समीरान नाथ, संजय मुंशी, सुब्रतो दत्ता का मुख्य भूमिका रहा।

