मानगो विकास समिति ने पूर्व सांसद डॉ अजय से किया मुलाकात, लोगों की समस्याओं से कराया अवगत

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मानगो विकास समिति ने पूर्व सांसद, आइपीएस अधिकारी डॉ अजय कुमार से शिष्टाचार मुलाक़ात हुई। शहर, राज्य व राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा हुईIविभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे व उनके विचारों से अवगत हुआ। मानगो क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों व स्थानीय निवासियों की समस्याओं, उनकी इच्छा व आकांक्षा से अवगत कराया। अपने तेज-तर्रार व्यक्तित्व के अनुरूप ही डॅाक्टर साहब ने इनके समाधान के लिए प्रयास करते रहने की सलाह दी तथा हमेशा स्वयं उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया।

मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष छोटे भाई धर्मेन्द्र सोनकर भी बड़ी आत्मीयता से मिले तथा जिले खासकर मानगो की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग मांगा। मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही एक बड़ी बैठक आयोजित करेगी। अपने भावी कार्यक्रमों की रुप-रेखा प्रस्तुत करेगी तथा मानगो क्षेत्र के तमाम लोगों से अपने इस निःस्वार्थ प्रयास में सहयोग की अपील करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *