मिरर मीडिया : आए दिन टोटो से झड़प और मारपीट से परेशान पुराना बाजार के दुकानदार शनिवार को मार्ग अवरुद्ध कर सड़क पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन से टोटो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए पुराना बाजार चेंबर के अजय नारायण लाल ने बताया कि टोटो वालों ने यहां पर स्टैंड बना रखा है कुछ भी बोलने पर दुकानदारों और राहगीरों से मारपीट करने पर उतारू हो जाते है।

अभी एक महिला को हाकी स्टिक से मारकर पैर तोड़ दिया उसके बाद बीच-बचाव करने आए एक दुकानदार के साथ भी मारपीट की। जबकि पूर्व में टोटो के खिलाफ जिले के सभी अधिकारियों को सूचित किया गया था लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे इन लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

