मिरर मीडिया : निरसा प्रखंड अन्तर्गत पल्लारपुर पंचायत के लुकुडीह रतनपुर फुटबॉल ग्राउंड में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता की शुक्रवार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। मौके पर मुख्यरूप से निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार राय,सीओ नितीन शिवम गुप्ता, पल्लारपुर मुखिया अपर्णा देवी, प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी आदि उपस्थित थे।

जानकारी देते हुए निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार राय ने बताया कि यह मुख्यमंत्री की बहुत ही सराहनीय पहल है इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है जो खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करते है वो चयनित होकर जिला लेबल पर खेलते है उसके पश्चात राज्य एवम नेश्नल लेबल पर खेलते है जिससे न केवल देश का बल्कि राज्य, जिला के साथ साथ प्रखंड एवम पंचायत का नाम ऊंचा एवम फेमस होता है।