जमशेदपुर : बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में मंगलवार को रेलवे की जमीन पर बने पैंतीस मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस और टाटानगर आरपीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते यहां अवैध निर्माण को तोडा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एएसपी सुधांशु जैन के नेतृत्व में 35 घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारियों व जवानों को विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन पर्याप्त बल होने के कारण लोगों की एक नहीं सुनी गई। लोगों का कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना के घरों को तोडा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस इलाकें में कई तरह के अवैध धंधों का संचालन किया जा रहा था। कई आपराधिक घटनाएं यहां घट चुकी है। आज की इस कार्रवाई में अपराधी शाहिद और अफजल का घर भी ढह गया। बता दें कि बीते दिनों रियाज नाम के एक युवक पर इन अपराधियों ने गोली चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन दोनों को गिरफ्तार किया था।
बर्मामाइंस में चला बुलडोजर, 35 मकान ध्वस्त

Leave a comment